दिव्यांगजनों के लिए लगाए गए शिविर में यूडीआईडी कार्ड निर्गत की जाने की कार्रवाई, जानिए कल कहां लगेगा कैम्प

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सभी प्रखंडो में कैम्प आयोजित कर दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोटका में आयोजित कैम्प में दिव्यांगजनों के आवश्यक कागजात जांचते हुए 198 लोगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिला उपायुक्त द्वारा आगामी दिनों में शेष प्रखंडों में आयोजित होने वाले कैम्प में ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिव्यांगजनों से भाग लेने की अपील की गई है। 22 अप्रैल को पटमदा स्वास्थ्य केन्द्र में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक कागजात की सूची

  1. दिव्यांगता प्रारूप(disability format)
  2. दो पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्राफ
  3. आधार कार्ड एवं उपचार दस्तावेज(Treatment document)
  4. आई.क्यू टेस्ट रिपोर्ट(Mental disabled)
  5. ऑडियोलॉजी रिपोर्ट(ENT disabled)
  6. आंख जांच का रपोर्ट(Visual disabled

22-30 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले कैम्प स्थल

सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है

  1. 22.04. 2022- पटमदा स्वास्थ्य केन्द्र
  2. 23.04. 2022- बोड़ाम स्वास्थ्य केन्द्र
  3. 24.04. 2022- धालभूमगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र
  4. 25.04. 2022- चाकुलिया स्वास्थ्य केन्द्र
  5. 26.04. 2022- बहरागोड़ा स्वास्थ्य केन्द्र
  6. 27.04. 2022- गुड़ाबांदा स्वास्थ्य केन्द्र
  7. 28.04. 2022- मुसाबनी स्वास्थ्य केन्द्र
  8. 29.04. 2022- डुमरिया स्वास्थ्य केन्द्र
  9. 30.04. 2022- जेएनएसी/मानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद में अवस्थित स्वास्थ्य केन्द्र

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *