दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता मेट्रो की विशेष सेवाएं, जानें पूरी समय-सारणी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क/कोलकाता : कोलकाता मेट्रो ने दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इस साल, सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर देर रात तक सेवाएं जारी रहेंगी ताकि पंडाल घूमने वालों को कोई परेशानी न हो।

ब्लू लाइन (शहीद खुदीराम-दक्षिणेश्वर)

  • पंचमी (27 सितंबर): सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक कुल 262 ट्रेनें चलेंगी।
  • षष्ठी (28 सितंबर): सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक 246 ट्रेनें उपलब्ध होंगी।
  • सप्तमी, अष्टमी और नवमी (29 सितंबर से 1 अक्टूबर): दोपहर 1 बजे से अगली सुबह 4 बजे तक 246 ट्रेनें चलाई जाएँगी।
  • दशमी (2 अक्टूबर): दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक कुल 132 ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान-साल्टलेक सेक्टर पांच)

  • पंचमी (27 सितंबर): सुबह 7:30 बजे से रात 11:16 बजे तक 225 ट्रेनें चलेंगी।
  • षष्ठी (28 सितंबर): सुबह 9 बजे से रात 11:28 बजे तक 184 ट्रेनें उपलब्ध होंगी।
  • सप्तमी, अष्टमी और नवमी (29 सितंबर से 1 अक्टूबर): दोपहर 1:30 बजे से अगली सुबह 4:18 बजे तक 192 ट्रेनें चलेंगी।
  • दशमी (2 अक्टूबर): दोपहर 1:30 बजे से रात 10:32 बजे तक कुल 74 ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

अन्य लाइनों का शेड्यूल

  • येलो लाइन (नोआपारा-बारानगर): पंचमी से दशमी तक, प्रतिदिन शाम 3 बजे से रात 10:35 बजे (दशमी को 9:20 बजे तक) के बीच 50 से 60 ट्रेनें चलेंगी।
  • पर्पल लाइन (जोका – माजेरहाट): पंचमी से दशमी तक, प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 10:55 बजे तक 38 ट्रेनें चलेंगी।

ऑरेंज लाइन (न्यू गरिया-एयरपोर्ट) पर 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कोई मेट्रो सेवा नहीं होगी।

Share This Article