कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास, गंगा नदी के नीचे से दौड़ी देश की पहली मेट्रो ट्रेन

0
1247

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया। बुधवार को देश की पहली मेट्रो ट्रेन गंगा नदी के नीचे से दौड़ी। भारत में यह पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना है।कोलकाता मेट्रो ने हुगली नदी के नीचे से पहली मेट्रो रैक को हावड़ा मैदान तक ले जाकर इतिहास रच दिया। कोलकाता के महाकरण से हावड़ा मैदान स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन पहली बार दौड़ी। इस रैक को दोपहर 11.55 बजे पार किया गया। यह टनल गंगा नदी की सतह से 118 फीट नीचे बनी है। बता दें कि कोलकाता में इसके लिए हुगली नदी के नीचे एक सुरंग का निर्माण किया गया है। साल्ट लेक में हावड़ा मैदान और सेक्टर पांच को जोड़ने वाले ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के बीच हुगली के नीचे दो सुरंगें बनाई गई हैं। जो इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।कोलकाता और उपनगरों के लोगों को एक आधुनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम है। इस एतिहासिक पल का गवाह बने कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक पी उदय कुमार रेड्डी साथ ही मेट्रो के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here