मिरर मीडिया : टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में एसएल6 क्लास फाइनल में कृष्णा नागर ने हांगकांग के चु मान केइ 21-17, 16-21, 21-17 को हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम काट लिया है। टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में यह भारत का चौथा पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में यह भारत का 5वां गोल्ड है।
कृष्णा से पहले बैडमिंटन में प्रमोद भगत गोल्ड, सुहास यतिराज सिल्वर और मनोज सरकार ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके हैं। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदकों की संख्या 19 हो गई है। भारत ने अब तक 5 गोल्ड, आठ सिल्वर और छह ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाजी में पांच और बैडमिंटन में चार पदक जीत चुका है।