कृष्णमय हुई लौहनगरी, धूमधाम से मनाई जा रही है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आज पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व का नजारा जिलाभर के सभी मंदिरों देखने को मिल रहा। हालांकि कल भी कई जगहों पर जन्‍माष्‍टमी का त्‍योहार मनाया गया। शुक्रवार को जन्माष्टमी पर पूरी लौहनगरी कृष्णमय हो गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को झूला झुलाने और उनकी पूजा करने के लिए उमड़ने लगी।

आज सभी मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में भी तैयारियां की गई है। मंदिरों को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य तरीके से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की छवि मन मोह रही है। साकची के शीतला मंदिर में राधेकृष्ण की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई है, मंदिर के बाहर व अंदर की सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र है। मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है जो देखने लायक है।

कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है। आज रात भजन कीर्तन का कार्यक्रम रखा गया है। जो रात्रि के 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक जारी रहेगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद भोग का वितरण किया जाएगा।

वहीं छोटा गोविंदपुर, बाराद्वारी के शिव मंदिर में भी जन्माष्टमी की तैयारियां की गई है। इसके साथ कई घरों में भी लोग काफी उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *