मिरर मीडिया : झारखंड के नए मुख्य सचिव के रूप में गुरुवार को एल खियांग्ते ने पदभार ग्रहण कर लिया है। झारखंड के नये मुख्य सचिव बने एल खियांग्ते 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इसके पहले एल खियांग्ते श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक के पद पर थे।

बता दें कि झारखंड सरकार ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह का तबादला कर दिया था और उनकी जगह पर एल ख्यांगते को राज्य के मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया था। सुखदेव सिंह को एटीआई का महा-निदेशक बनाया गया है। बता दें कि सुखदेव सिंह मार्च 2024 में सेवानिवृत्ति होने वाले थे लेकिन तीन महीने पहले ही उन्हें मुख्य सचिव के पद से हटा कर एटीआई का निर्देशक बनाया गया है।