श्रम अधीक्षक ने मजदूरों को दिलाई न्यूनतम मजदूरी : 12 हार्ड कोक भठ्ठा के 200 मजदूरों को अब हर महीने मिलेगा 1800 रुपए अधिक

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार के प्रयास से 12 हार्ड कोक भठ्ठा के 200 मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी प्रदान की गई। न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने के कारण बालियापुर अवस्थित 12 हार्डकॉक भठ्ठा के मजदूरो ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।

इसके विस्तृत जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक ने बताया कि बलियापुर में 12 हार्ड कोक भठ्ठा के लगभग 200 मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।

इस संदर्भ में आज श्रम अधीक्षक ने प्रबंधन और मजदूरों के बीच समझौता कराया। समझौते के बाद 12 हार्डकॉक के 200 मजदूरो को न्यूनतम मजदूरी प्रदान की गई।

मजदूरों ने सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी एवं पहचान पत्र देने के लिए अपना पक्ष रखा था तथा फायरमैन एवं घानी मैन को कुशल श्रेणी में रखते हुए उनके लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की मांग की थी।

समझौता के बाद अब प्रत्येक मज़दूर का प्रत्येक दिन 62.15 रुपया बढ़ाया गया। इस तरह प्रत्येक महीना प्रत्येक मजदूर को 1800 रुपए अधिक मजदूरी मिलेगी। साथ ही 4 महीने का एरियर का भुगतान भी होगा। जिससे प्रत्येक मज़दूर को 7200 रुपये मिलेंगे तथा 200 मजदूरों को कुल 14 लाख 40 हजार रुपए का भुगतान होली से पहले किया जाएगा। साथ ही उन्हें पहचान पत्र भी दिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *