धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के ऐना तालाब के पास शनिवार सुबह एक घर के आंगन में 45 वर्षीय चालो भुइंया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक दिहाड़ी मजदूर था और घटना के समय घर पर अकेला था। उसकी पत्नी छठ पूजा के लिए मायके गई हुई थी।
फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

