डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज के परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक हाइवा ट्रक को जब्त किया गया है। यह ट्रक बेला से अवैध पत्थर चिप्स लेकर जा रहा था।
जब्त किए गए ट्रक (OD11AB 4925) से करीब 800 क्यूबिक फीट अवैध पत्थर चिप्स बरामद हुआ है। खनन विभाग ने ट्रक और उसमें लदे खनिज को जब्त कर लिया है। इन दोनों को फिलहाल बहरागोड़ा थाना परिसर में रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

