HomeJharkhand NewsRanchiJharkhand में उच्च पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला : झारखंड मुख्यमंत्री...

Jharkhand में उच्च पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला : झारखंड मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल का भी स्थानांतरण

Jharkhand में बड़े पैमाने पर उच्च पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके लिए झारखंड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग नें अधिसूचना भी जारी की है। जारी अधिसूचना के तहत झारखंड के राज्यपाल के प्रधान सचिव
नितिन मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए झारखण्ड के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव के पद पर नियुक्त कर पदस्थापित किया गया है।

वहीं झारखंड मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल का तबादला करते हुए झारखंड के भवन निर्माण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड रांची के प्रबंध निदेशक तथा स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular