एलबीएसएम कॉलेज स्थित झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 30 अप्रैल 2023 तक कर सकते है आवेदन

Manju
By Manju
2 Min Read

झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र 15 फरवरी 2023 को एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में प्रारंभ हुई थी। जिसका उद्घाटन कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर गंगाधर पंडा, पोटका विधायक संजीव सरदार व झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के दो समन्वयक डॉ प्रेम सागर केसरी व विकास कुमार मौर्य सभी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके लिए प्राचार्य डॉ ए.के. झा को अध्ययन केंद्र का निदेशक व डॉ विजय प्रकाश को एलबीएसएम कॉलेज अध्ययन केंद्र का समन्वयक बनाया गया था। अब तक 29 कोर्स सर्टिफिकेट डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा के लिए आवेदन प्राप्त हो गए हैं, जिसमें 90 से ज्यादा नामांकन हो चुका है।

30 अप्रैल 2023 तक आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है तथा विद्यार्थी 5 मई 2023 तक नामांकन ले सकते हैं। पहली बार शुरू हुए इन कोर्सो में 100 से अधिक नामांकन होने की संभावना है। ऑनलाइन क्लासेस सप्ताह में 2 दिन शनिवार और रविवार को संध्या 4:00 से 5:00 बजे कुछ विषयों में प्रारंभ कर दी गई है। कुछ कोर्स का क्लास 1 सप्ताह के बाद प्रारंभ होने की संभावना है। यह जानकारी अध्ययन केंद्र के समन्वयक वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ विजय प्रकाश ने दी है। उन्होंने यह भी बताया कि जनवरी 2023 से प्रारंभ हुई पहली बार यह सभी कोर्स की परीक्षाएं संभवत: 9 जून 2023 में कॉलेज नहीं होगी। सभी विद्यार्थीगण बनाए गए ग्रुप में जुड़ रहे हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *