मिरर मीडिया धनबाद : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद राम शर्मा के निर्देश पर सिविल कोर्ट धनबाद में दो सप्ताह तक चलने वाले मन का मिलन पखवाड़ा के दूसरे दिन 42 लोगों को मध्यस्थ और उससे होने वाले लाभ तथा विभिन्न कानून की जानकारी स्थाई मध्यस्थ, एस आई सौरव चौबे एवं सहायक लीगल डिफेंस काउंसिल कन्हैयालाल ठाकुर के द्वारा जानकारी दी गई।

अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा निताशा बारला ने कहा कि मन का मिलन पखवाड़ा की शुरुआत झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर की गई है जो 14 जून 2023 तक चलेगी। पखवाड़ा के दूसरे दिन आज लोगों को डिजिटल उपकरणों के माध्यम से भी विभिन्न कानूनों को जानकारी दी गई। वहीं कई पक्षकारों के बीच विवादों को सुलझाने के लिए मध्यस्थता भी की गई। उन्होंने कहा कि पक्षकारों के बीच आपसी संबंध मैत्रीपूर्ण रहे इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के सभी प्रखंडों में स्थित विधिक सहायता केंद्रों पर कार्यरत पर पैरा वैधानिक स्वयंसेवकों के द्वारा जागरूकता शिविर के माध्यम से एवं सुदूर ग्रामीण इलाकों मे लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है ।