Jamshedpur : वीमेंस यूनिवर्सिटी में मनाया गया लाइब्रेरियन डे, एस रंगनाथन को किया याद

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में सोमवार को लाइब्रेरी साइंस से भाग के द्वारा लाइब्रेरियन डे का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन व डॉक्टर एस रंगनाथन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मौके पर कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अंजिला गुप्ता ने कहा कि लाइब्रेरी को उन्नत करने में डॉक्टर रंगनाथन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके योगदान को भुला नहीं जा सकता। वहीं डॉक्टर अन्नपूर्णा झा ने सभी छात्राओं को लाइब्रेरी से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी को शुभकामनाएं दी। लाइब्रेरी इंचार्ज डॉक्टर रिजवाना परवीन ने लाइब्रेरी और लाइब्रेरियन की भूमिका पर प्रकाश डाला। लाइब्रेरी साइंस की नवनीत मीणा श्रेया ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉ अनीता मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Share This Article