धनबाद के नगर आयुक्त डीडीसी और एसडीएम का हुआ तबादला

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने वर्ष के अंतिम दिन राज्य प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। इस संबंध में विधिवत अधिसूचना जारी कर दी गई है।

प्राप्त अधिसूचना के अनुसार लोकेश वारंगे, भा.प्र.से. (झा:2023) को धनबाद का नया अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

अन्य प्रमुख तबादले—

🔹 अमिताभ कौशल, भा.प्र.से. (झा:2001)

अगले आदेश तक प्रधान सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड के पद पर नियुक्त।

🔹 अमित कुमार, भा.प्र.से. (झा:2010)

सचिव, वाणिज्य-कर विभाग, झारखंड बनाए गए, साथ ही वाणिज्य-कर आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।

🔹 छवि रंजन, भा.प्र.से. (झा:2011)

अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड नियुक्त।

नगर व जिला प्रशासन में बदलाव—

🔹 सनी राज, भा.प्र.से. (झा:2021)

उप विकास आयुक्त–सह–मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, धनबाद।

🔹 रिया सिंह, भा.प्र.से. (झा:2021)

उप विकास आयुक्त–सह–मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, हजारीबाग।

🔹 लोकेश वारंगे, भा.प्र.से. (झा:2023)

अनुमंडल पदाधिकारी, धनबाद।

इन सभी अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-14 के तहत संबंधित अनुमंडलों के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी की शक्तियाँ भी प्रदान की गई हैं।

👉 जिन पदों पर फिलहाल कोई पदस्थापन नहीं किया गया है, ऐसे अधिकारियों को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....