LokSabha Election 2024: सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी की मौजूदगी में हुआ मतदान कर्मियों का दूसरे दौर का रेंडमाइजेशन, निर्गत किया जाएगा नियुक्ति पत्र

Uday Kumar Pandey
2 Min Read
मतदान कर्मियों का दूसरे दौर का रेंडमाइजेशन संपन्न निर्गत किया जाएगा नियुक्ति पत्र

LokSabha Election 2024 लोक सभा निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से संपन्न कराने के निमित समाहरणालय, धनबाद के एनआईसी कार्यालय में सामान्य प्रेक्षक 7-धनबाद लोकसभा क्षेत्र अनूप खिंची एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी धनबाद माधवी मिश्रा की उपस्थिति में पुरुष मतदान कर्मियों का द्वितीय नियुक्ति पत्र निर्गत करने हेतु विधानसभावार द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। साथ ही पार्टी फॉर्मेशन का भी रेंडमाइजेशन किया गया।

सामान्य प्रेक्षक 7-धनबाद लोकसभा क्षेत्र, अनूप खिंची ने जिला प्रशासन द्वारा किया गया मतदान कर्मियों का द्वितीय नियुक्ति पत्र निर्गत करने हेतु रेंडमाइजेशन की कार्यवाही पर संतोष व्यक्त किया।

इस दौरान के कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड आर्डर हेमा प्रसाद, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, एसडीओ उदय रजक, डीसीएलआर संतोष गुप्ता,उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, डीएलएओ राम नारायण खलखो, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार मौजूद थे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।