Loksabha Election update -सुबह 11 बजे तक 26.30% मतदान : झारखंड की तीन 29.55 फीसदी वोटिंग

KK Sagar
1 Min Read

Loksabha Election लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 8 राज्यों की 57 सीटों पर 26.30% मतदान हुआ है जबकि झारखंड की तीन सीटों पर सुबह 11 बजे तक 29.55 फीसदी वोटिंग हुई है।

वता दें कि इस चरण में पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की चार, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर मतदान है।

इस चरण में पीएम मोदी, रवि किशन, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कई दिग्गजों की साख दांव पर हैं।

8 राज्यों की 57 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 26.30% मतदान

बिहार- 24.25%
चंडीगढ़-25.03%
हिमाचल प्रदेश- 31.92%
झारखंड- 29.55 %
ओडिशा- 22.64%
पंजाब- 23.91 %
उत्तर प्रदेश-28.02%
पश्चिम बंगाल-28.10%

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....