फिलहाल राँची पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी की पुष्टि
मिरर मीडिया : रांची में लव जिहाद से जुड़े मामले में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि रांची की पुलिस ने लव जिहाद का आरोपी तनवीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। गोंदा थाने में तनवीर के ख़िलाफ कई केस दर्ज है हालांकि गिरफ़्तारी को लेकर रांची पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। वहीं इस खबर की मिरर मीडिया भी पुष्टि नहीं करती है फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
बता दें कि मॉडल मानवी राज ने तनवीर पर धर्मान्तरण का आरोप लगाया है। जबकि जबरदस्ती शादी का दवाब और जान से मारने की धमकी भी देने का आरोप लगाया है।
इधर मामले में पुलिस गिरफ़्तारी को लेकर लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही थी जबकि उसके लोकेशन के आधार पर तनवीर की गिरफ़्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद उसे रांची लाया जाएगा।
विदित हो कि कुछ दिन पहले इसी मामले में मॉडल मानवी राज रांची पहुंची जहाँ उनका कोरोना और मेडिकल टेस्ट किया गया।
बता दें कि मॉडल मानवी राज ने ग्रूमिंग इंस्टिट्यूट के मालिक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। जिसने मुंबई के वर्सोवा थाने में संचालक तनवीर के ख़िलाफ रेप का केस किया है।
मॉडल ने आरोप लगाया है कि स्कूल संचालक तनवीर ने नाम बदलकर उसे धोखा दिया है। तनवीर ने अपना नाम यश बतलाया। जबकि वह धर्म बदलकर शादी करना चाहता है। और इतना ही नहीं उसने मुंबई आकर जान लेने की भी कोशिश की।
वहीं दो दिनों पहले ही इंस्टाग्राम में किये गए चैट सामने आए जिसमें तनवीर पीड़िता से इंस्टाग्राम हैंडल पर चैटिंग की थी। जिसमें तनवीर द्वारा शादी के लिए दवाब डाला गया था।
जिसके बाद इस दवाब और प्रताड़ना से परेशान पीड़ित मॉडल ने सोशल मीडिया पर तनवीर को ब्लॉक् कर दिया था। जिसके बाद यश मॉडल के इंस्टाग्राम हैंडल से चैटिंग करने की कोशिश की थी। मामले में रांची पुलिस ने मेडिकल टेस्ट और धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने के लिए रांची बुलाया है। वहीं लव जिहाद का आरोपी तनवीर भाग निकला है। और उसके थाईलैंड में छिपे होने की बात सामने आ रही है।

