Homeराज्यउत्तर प्रदेशमाफिया मुख्तार अंसारी को 32 साल के बाद उम्र कैद की सजा...

माफिया मुख्तार अंसारी को 32 साल के बाद उम्र कैद की सजा : 1991 की अवधेश राय हत्याकांड मामले कोर्ट ने सुनाई सजा

मिरर मीडिया : वर्ष 1991 की अवधेश राय हत्याकांड मामले में माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। आज ही मुख्तार को दोषी करार दिया गया था। बता दें कि 3 अगस्त 1991 को अवधेश राय की हत्या हो गई थी। घर के बाहर बदमाशों ने फायरिंग की थी। अस्पताल में इलाज के दौरान अवधेश राय की मौत हो गई थी। इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

वहीं 32 साल बाद मुख्तार को सजा का ऐलान हुआ।  बता दें कि आज मुख्तार अंसारी पर  अदालत बड़ा फैसला सुनाने जा रही है। अवधेश राय हत्याकांड के अलावा भी मुख्तार पर कई केस दर्ज हैं। कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी पर कोर्ट का फैसला आना बाकी है। गैंगस्टर मामले में अदालत में मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी के विरुद्ध बहस पूरी हो चुकी है। इस केस में अफजाल अंसारी जमानत पर है।

जान लें कि साल 2005 में बीजेपी MLA कृष्णानंद राय सहित 7 लोगों का मर्डर हुआ था। इस केस को मुहम्मदाबाद थाना इलाके के बसनिया चट्टी पर अंजाम दिया गया था। इसके बाद साल 2007 में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अफजाल अंसारी, मुख्तार अंसारी और एजाजुल हक पर केस दर्ज हुआ था।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular