मगही,भोजपुरी,अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा से हटाए जाने का विरोध : धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर किया गया एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन

mirrormedia
1 Min Read

मगही, भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा नहीं मिलने पर किया जाएगा चक्का जाम

मिरर मीडिया : सोमवार को मगही, भोजपुरी, मैथिली संस्कृति बचाओ मंच के बैनर तले धनबाद तथा बोकारो जिला से मगही, भोजपुरी, अंगिका भाषा को क्षेत्रीय भाषा  से हटाए जाने के विरोध में धनबाद रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल में राज्यपाल के नाम धनबाद उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में धनबाद जिला के झरिया, निरसा, सिंदरी एवं धनबाद विधानसभा से लोग पहुंच कर अपना विरोध प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिथिलेश सिंह तथा संचालन मंच के प्रवक्ता जितेंद्र पासवान ने किया।

वही जितेंद्र पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि धनबाद बोकारो झरिया, पाथरडीह, निरसा, डिगवाडीह में मगही, भोजपुरी और अंगिका भाषा बोलने वालों का भी दबदबा है। अगर वापस मगही,भोजपुरी और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया जाता है तो पूरे झारखंड में चक्का जाम किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *