बेहद ख़ास भव्य और ऐतिहासिक होगा इस वर्ष देवघर का महाशिवरात्रि :  शिव बारात में शामिल होंगे बॉलीवुड के कई एक्टर और गायक – निशिकांत दुबे

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : विगत कई दशकों से देवघर बाबा धाम में निकलने वाली शिव बारात इस वर्ष थोड़ी अनोखी होगी। दरअसल शिवरात्रि के दिन शिव बारात का होने वाले आयोजन को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि बाबा नगरी में इस बार भव्य रुप से मेला का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार शिव बारात ऐतिहासिक होने वाला है। इस वर्ष शिवरात्रि में आयोजित कार्यक्रम में कई बॉलीवुड और भोजपुरी एक्टर, सेलिब्रिटी और सिंगर भी शिरकत करेंगे। वहीं एक्टर संजय दत्त, मनोज तिवारी, भाग्यश्री, खेसारीलाल यादव समेत कई अन्य बॉलीवुड हस्तिया शामिल होंगे।।

शिवरात्रि के दिन शिव बारात भी निकाली जाएगी। वहीं इस बार कार्यक्रम के लिए शिवभक्तों और स्थानीय लोगों से कोई भी चंदा-चिट्ठा धन के रुप में नहीं लिया जाएगा। उन्हें सिर्फ उनका तन और मन का सहयोग ही चाहिए।

बता दें कि सांसद निशिकांत दुबे आज देवघर बाबाधाम में दर्शन पूजन के लिए बाबा के दरबार में उपस्थित हुए। इस बाबत उन्होंने पूजन और जलाभिषेक भी किया। उन्होंने ट्वीट किया

बाबा बैद्यनाथ जी के दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाता है । आज बाबा दरबार में

गौरतलब है कि इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्यौहार हिंदू पंचांग के अनुसार 18 फरवरी 2023,  शनिवार के दिन  मनाया जाएगा। महा-शिवरात्रि  भगवान शिव के भक्तों के लिए वर्ष का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।  कृष्ण पक्ष का 14वां दिन विशेष रूप से भगवान शिव के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का एक महान पर्व है।

शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। हिन्दू धर्म के अनुसार सृष्टि का संचालन तीन देव करते हैं। ब्रह्मा को रचना विष्णु को संचालन और महेश को इस सृष्टि के विनाश  के लिए उत्तरदायी माना जाता है। इन तीनों ही देवताओं को एक साथ त्रिदेव की उपाधि दी गयी है। भगवान भोलेनाथ को देवो के देव महादेव भी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि महाशिवरात्रि दिन से ही सृष्टि का प्रारंभ हुआ था।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *