जमशेदपुर। जिले में भी भगवान महावीर का 2621 वां जन्म कल्याणक दिवस सादगी और धर्म आराधना से मनाया गया। बुधवार को बिस्टुपुर कमानी जैन भवन से सुबह 7 बजे शोभा यात्रा निकाली गई जो कांट्रैक्टर एरिया होते हुए वापस उदानी जैन भवन पहुंचा। जिसके बाद प्रवचन श्रमण का आयोजन किया गया। प्रवचन श्रमण श्रुत प्रज्ञ जी ने अपने प्रवचनों में प्रभु महावीर के जीवन संदेशों का पाठ सभी को बताया। उन्होंने कहा कि प्रभु महावीर का संदेश था जियो और जीने दो। इस दौरान महावीर के जीवन चरित्र के बारे में भी बताया। 27 भावों का विश्लेषण बताते हुए प्रभु महावीर का जन्म एक छोटे बालक के रूप में हुआ। जिसके बाद महिलाओं ने रास गरबा का आयोजन किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा मेन हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मंदार महावीर साह उपस्थित थे। समाज की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस आयएमबिल ओली पर्व के दौरान 18 लोगों नवपद आराधना की तपस्या कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन सचिव समीर मकानी ने किया। इस अवसर पर समाज के प्रमुख राजन भाई, कमानी, हर्षद, प्रदीप, भरत, दीपक जैन तथा प्रवेश सेठ ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर कमानी जैन भवन में ठंडे जल घर का भी उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन जयश्री, जीतू भाई विलखिया परिवार द्वारा किया गया। इसके साथ ही आज छास केंद्र का भी उद्घाटन हुआ। जिसका उद्घाटन डॉक्टर भंडार महावीर शाह के कर कमलों द्वारा किया गया।

