मिरर मीडिया : रांची में बीते शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद पथराव और हिंसा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मंदिर को पुनर्निर्माण का कार्य महावीर मंडल रांची महानगर के द्वारा कराया जाएगा। आपको बता दें कि इस बाबत मंदिर में हुए क्षति का जायजा लेते हुए महावीर मंडल रांची महानगर के पदाधिकारियों ने मंदिर के महंत एवं पुजारी श्याम से घटना के बारे में विस्तार में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद महावीर मंडल रांची महानगर के अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि जो भी मंदिर के अंदर छति पहुंची है उसे पुननिर्माण एवं मरम्मत मंडल द्वारा करवाया जाएगा।

जबकि काली मंदिर के नुकसान के साथ मंदिर के सामने प्रसाद वितरण करने वालों को हुए आर्थिक नुकसान का भी मंडल की ओर से आर्थिक सहायता पहुंचा कर के सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया गया है। निरीक्षण के दौरान मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी जी महामंत्री मुनचुन राय, महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष अशोक पुरोहित दिलीप सोनी, सतीश सिन्हा रोहित शारदा बजरंग बर्मा शामिल थे।