आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायवरम के पास एक निजी ट्रैवल्स बस और एक टिपर लॉरी के बीच हुई टक्कर के बाद बस में आग लग गई। जिसमें 14 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
14 यात्री आग मे जिंदा जले
यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी। टक्कर के कारण भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। 14 यात्री आग में जलकर मर गए, जबकि लगभग 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
कई घायलों की हालत नाजुक
जिला पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सीएम नायडू ने जताया हादसे पर दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मरकापुरम जिले के रायवरम के पास हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की दुर्घटनाएं बेहद दुखद हैं और सरकार घायलों के परिवारों तथा मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद पहुंचाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दुर्घटना की वजह ही जांच हो। पुलिस ने दोनों वाहनों के ड्राइवरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना उन परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है जिनके सदस्य बस में सवार थे।

