धनबाद – बाघमारा ब्रेकिंग: आउटसोर्सिंग माइंस में बड़ा हादसा, वाहन कई फीट नीचे गिरा, तीन कर्मी गंभीर घायल

KK Sagar
2 Min Read

बाघमारा क्षेत्र में एक बार फिर माइंस सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बाघमारा स्थित बीसीसीएल एरिया-03 के STG डेको आउटसोर्सिंग माइंस में वाहन दुर्घटना की एक बड़ी घटना सामने आई है। माइंस परिसर में रास्ता कटा होने के कारण एक वाहन अनियंत्रित होकर कई फीट नीचे गिर गया, जिसमें तीन कर्मी बुरी तरह घायल हो गए।

🛣️ मार्ग परिवर्तन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, माइंस में मार्ग परिवर्तन का कार्य किया जा रहा था और इसी दौरान पुराने रास्ते को काट दिया गया था। लेकिन इस संबंध में वाहन चालकों को किसी प्रकार की स्पष्ट सूचना या चेतावनी नहीं दी गई थी। उचित संकेतक नहीं होने के कारण चालक को रास्ता कटा होने की जानकारी नहीं मिल सकी और वाहन सीधे नीचे जा गिरा।

🚑 तीन कर्मी गंभीर, अस्पताल रेफर

हादसे में वाहन पर सवार तीनों कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद माइंस में अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मियों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

⚠️ प्रबंधन पर लगे गंभीर आरोप

घटना के बाद माइंस प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। लापरवाही और सुरक्षा में चूक को इस दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....