राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा : ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव : शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

KK Sagar
2 Min Read

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 और 15 फरवरी को रांची दौरे पर रहेंगी। वह बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ट्रैफिक प्लान में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • राष्ट्रपति की सुरक्षा तीन स्तरीय होगी।
  • 1000 पुलिसकर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
  • रांची पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, सेना के जवान, रैपिड एक्शन पुलिस, जैप और जिला बल को भी सुरक्षा में लगाया गया है।
  • ऊंची इमारतों से सुरक्षाकर्मी निगरानी रखेंगे और स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी सादे लिबास में तैनात रहेंगे।

ट्रैफिक में बदलाव, बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

  • 14 फरवरी:
    • राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी।
    • उनके आगमन के दौरान आधा से एक घंटा पहले ट्रैफिक रोका जाएगा।
    • दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक छोटे मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • 15 फरवरी:
    • सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
    • पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला से आने वाले भारी वाहन रिंग रोड से गुजरेंगे।
    • हजारीबाग से पलामू व गुमला जाने वाले वाहन नेवरी रिंग रोड चौक से रामपुर चौक होकर जा सकेंगे।
  • ट्रैफिक नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है और राष्ट्रपति का काफिला आगे बढ़ने के साथ ही ट्रैफिक को खोला जाएगा।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह सतर्क है। आम नागरिकों को भी सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....