जमशेदपुर। कला, साहित्य एंव रंगमंच की समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई तथा सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आगामी 4 मार्च से 6 मार्च तक त्रिदिवसीय संस्कार भारती झारखंड प्रांतीय नाट्य महोत्सव का वृहद आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव में झारखंड प्रांत के विभिन्न जिले से संस्कार भारती के 10 इकाईयों के नाट्य दलो द्वारा भारत की स्वाधीनता संग्राम की प्रमुख घटनाऐं और वीर शहिद स्वाधीनता सेनानियों के जीवनगाथा पर 10 नाटको का मंचन किया जायेगा। यह जानकारी संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की ओर से तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कोल्हान के विभाग प्रमुख श्री देवव्रत बनर्जी, तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष मुनका, मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी, संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की अध्यक्षा डॉ. रागिनी भूषण और मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री विजय भूषण ने दी। यह आयोजन तुलसी भवन के मुख्य सभागार में होगी। 4 मार्च को उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि देश के ख्याति प्राप्त नाट्य निर्देशक श्री संजय उपाध्याय करेंगे, इस सत्र में संस्कार भारती जमशेदपुर इकाई द्वारा प्रकाशित स्वाधीनता का अमृत महोत्सव और नाट्य महोत्सव पर केन्द्रीत स्मारिका संस्कार का लोकार्पण भी की जायेगा।