महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाना सभी की जिम्मेदारी : डायन प्रथा सामाजिक कुरीति पर कार्यशाला का आयोजन

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप की अध्यक्षता में डायन प्रथा सामाजिक कुरीति पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा डायन कुप्रथा उन्मूलन के लिए गरिमा परियोजना चलायी जा रही है। इसके जरिए पीड़ितों को चिन्हित कर उन्हें सखी मंडल से जोड़कर स्वावलंबी बनाया जा रहा है। इससे यह सामाजिक कलंक धीरे-धीरे धुल रहा है।

उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। महिलाओं का समाज निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है। महिलाओं को सशक्त व स्वाबलंबी बनाना सभी की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका उपस्थित थी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *