ममता बनर्जी ने गुमराह करने का किया काम, कोलकाता कांड पर बोलीं निर्भया की मां, CM से की इस्तीफे की मांग, पढ़े पूरी खबर

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या देशभर में भारी आक्रोश है। डॉक्टर्स से लेकर आम लोग इंसाफ को लेकर जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच 2012 के दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता निर्भया की मां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।

सीएम ममता पर भड़की निर्भया की मां

निर्भया की मां ने कहा सीएम ममता बनर्जी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन के बाद स्थिति को संभालने में नाकाम साबित हुई हैं।

ममता बनर्जी ने जनता को गुमराह करने का किया काम: आशा देवी

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपने अधिकार का इस्तेमाल करने के बजाय, ममता बनर्जी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि वह खुद एक महिला हैं। उन्हें राज्य के मुखिया के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि वह स्थिति को संभालने में नाकाम रही हैं।

केंद्र और राज्य सरकार दुष्कर्मियों को जल्द सजा दिलाने के लिए करें उपाय

आशा देवी ने आगे कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें दुष्कर्मियों के लिए कोर्ट से जल्द सजा दिलाने के प्रति गंभीर नहीं होंगी, तब तक देशभर में हर दिन ऐसी क्रूरताएं होती रहेंगी। उन्होंने कहा कि जब कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ ऐसी बर्बरता की जाती है, तो देश में महिला सुरक्षा की स्थिति को समझा जा सकता है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views