दुर्गा पूजा के दौरान सतर्क रहने के लिए ममता बनर्जी ने मंत्रियों को दिया निर्देश

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क/कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान अपने मंत्रियों को सतर्क रहने और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने मंत्रियों से शांति भंग करने के किसी भी प्रयास पर कड़ी नजर रखने को कहा है।

राज्य सचिवालय, नवान्न, में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिए। एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने आशंका जताई है कि कुछ तत्व पूजा के दौरान गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सभी को चौकन्ना रहने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई, जिसमें ताजपुर-डांकुनी-रघुनाथपुर आर्थिक गलियारे के विकास के लिए पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (WBIDC) को 200 एकड़ जमीन का हस्तांतरण शामिल है। इस परियोजना से विभिन्न जिलों में रोजगार के अवसर पैदा होने और राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share This Article