सोमवार से चुनावी मैदान में उतरेंगी ममता बनर्जी, रविवार को भवानीपुर में होगी रणनीति बैठक

KK Sagar
2 Min Read

पश्चिम बंगाल। विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी सोमवार से राज्यव्यापी चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी उसी दिन से प्रचार में उतरेंगे।

आज भवानीपुर में होगी अहम बैठक

प्रचार शुरू करने से पहले ममता बनर्जी रविवार को भवानीपुर में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगी, जिसमें चुनावी रणनीति और बूथ स्तर की तैयारियों पर मंथन होगा।

भवानीपुर सीट इस बार हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बदल गई है, जहां भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पहले ही प्रचार में जुट चुके हैं। ऐसे में मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

सुवेंदु अधिकारी से सीधी टक्कर

भवानीपुर सीट इस बार हाई-प्रोफाइल बन गई है। भाजपा ने यहां से नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है, जो पहले ही प्रचार शुरू कर चुके हैं। ऐसे में मुकाबला कड़ा माना जा रहा है।

टॉप नेताओं की रहेगी मौजूदगी

सूत्रों के अनुसार बैठक में तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी, दक्षिण कोलकाता जिला अध्यक्ष देबाशीष कुमार, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत कई वरिष्ठ नेता और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

हर बूथ तक पहुंचेगा संदेश

तृणमूल नेतृत्व का फोकस ममता बनर्जी के विकास कार्यों और योजनाओं को हर बूथ तक पहुंचाने पर है, ताकि चुनाव में मजबूत बढ़त बनाई जा सके।

29 अप्रैल को मतदान

भवानीपुर सीट पर दूसरे और अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इस बैठक के बाद पार्टी पूरे एक महीने के चुनाव प्रचार की स्पष्ट रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....