सदर अस्पताल में दिखा शख्ससंदिग्ध, नर्स और महिला कर्मी से की बतसलूकी

Anupam Kumar
6 Min Read

जामताड़ा। सदर अस्पताल के महिला वार्ड, प्रस्तुति विभाग, नर्स ड्यूटी रूम में एक अनजान शख्स मंगलवार की देर रात घुस आया। नाइट शिफ्ट में ऑन ड्यूटी नर्स, तथा मौजूद महिलाओं को नीचे बुला रहा था। कर्मियों की माने तो वह शख्ससंदिग्ध दिख रहा था और उसके मनसा भी सही नहीं लग रही थी। महिला कर्मियों के विरोध करने के बाद भी वह कई दफा नर्स ड्यूटी रूम और प्रसूति विभाग में घुस जा रहा था। शख्स बार-बार बोल रहा था कि कोई उसे चाकू से नीचे मारने आया है। एक बार नर्स उसके साथ नीचे आई लेकिन नीचे कोई भी व्यक्ति नहीं दिखा फिर उसे वहीं रोक दिया और ऊपर चली गई। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वह फिर पहुंच गया और महिलाओं को नीचे बुलाने लगा। उस व्यक्ति की क्या मंशा थी यह स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन उसकी हरकत ने महिला कर्मियों व अस्पताल के मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि सुरक्षा के नाम पर शाम ढलने के बाद सदर अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है।

मौजूद ऑन ड्यूटी जीएनएम रिंकी कुमारी, सुमन, सहिया नसीमा खातून सहित अन्य ने बताया कि बार-बार मना करने के बावजूद वह शख्स कभी महिला वार्ड में, कभी प्रसूति विभाग में तो कभी नर्स ड्यूटी रूम में घुस जा रहा था। लेकिन उसे रोकने वाला कोई नहीं था। अंत में ऑन ड्यूटी जीएनएम रिंकी कुमारी ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए रॉड लेकर खदेड़ना शुरू किया, उसके बाद मरीजों के परिजनों ने भी हिम्मत दिखाई और उस अंजान शख्स को नीचे भगाया गया।

जामताड़ा। सदर अस्पताल के महिला वार्ड, प्रस्तुति विभाग, नर्स ड्यूटी रूम में एक अनजान शख्स मंगलवार की देर रात घुस आया। नाइट शिफ्ट में ऑन ड्यूटी नर्स, तथा मौजूद महिलाओं को नीचे बुला रहा था। कर्मियों की माने तो वह शख्ससंदिग्ध दिख रहा था और उसके मनसा भी सही नहीं लग रही थी। महिला कर्मियों के विरोध करने के बाद भी वह कई दफा नर्स ड्यूटी रूम और प्रसूति विभाग में घुस जा रहा था। शख्स बार-बार बोल रहा था कि कोई उसे चाकू से नीचे मारने आया है। एक बार नर्स उसके साथ नीचे आई लेकिन नीचे कोई भी व्यक्ति नहीं दिखा फिर उसे वहीं रोक दिया और ऊपर चली गई। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वह फिर पहुंच गया और महिलाओं को नीचे बुलाने लगा। उस व्यक्ति की क्या मंशा थी यह स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन उसकी हरकत ने महिला कर्मियों व अस्पताल के मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि सुरक्षा के नाम पर शाम ढलने के बाद सदर अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है। मौजूद ऑन ड्यूटी जीएनएम रिंकी कुमारी, सुमन, सहिया नसीमा खातून सहित अन्य ने बताया कि बार-बार मना करने के बावजूद वह शख्स कभी महिला वार्ड में, कभी प्रसूति विभाग में तो कभी नर्स ड्यूटी रूम में घुस जा रहा था। लेकिन उसे रोकने वाला कोई नहीं था। अंत में ऑन ड्यूटी जीएनएम रिंकी कुमारी ने हिम्मत दिखाई और शोर मचाते हुए रॉड लेकर खदेड़ना शुरू किया, उसके बाद मरीजों के परिजनों ने भी हिम्मत दिखाई और उस अंजान शख्स को नीचे भगाया गया। इस दौरान अस्पताल में हंगामा मच गया। नर्स ने अस्पताल उपाधीक्षक को भी फोन पर इसकी जानकारी दी गई। नर्स ने बताया कि उपाधीक्षक ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद कर्मी और सफाई कर्मियों को जगाए। लेकिन महिला कर्मियों में डर समा गया था। उनका कहना था कि रात में कौन कहां सोया हुआ है कहां ढूंढने जाते। यह पूरी घटना सदर अस्पताल के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। बता दें कि दिन में एक गार्ड सदर अस्पताल में ड्यूटी में रहता है। लेकिन शाम ढलने के बाद सुरक्षा के नाम पर वहां कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि अस्पताल के पहले फ्लोर पर एसएनसीयू तथा महिला वार्ड है। जहां प्रसूति महिलाएं और नवजात बच्चों को रखा जाता है। महिला कर्मियों ने सुरक्षा की मांग उठाई है।इस दौरान अस्पताल में हंगामा मच गया। नर्स ने अस्पताल उपाधीक्षक को भी फोन पर इसकी जानकारी दी गई। नर्स ने बताया कि उपाधीक्षक ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद कर्मी और सफाई कर्मियों को जगाए। लेकिन महिला कर्मियों में डर समा गया था। उनका कहना था कि रात में कौन कहां सोया हुआ है कहां ढूंढने जाते। यह पूरी घटना सदर अस्पताल के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। बता दें कि दिन में एक गार्ड सदर अस्पताल में ड्यूटी में रहता है। लेकिन शाम ढलने के बाद सुरक्षा के नाम पर वहां कोई व्यवस्था नहीं है। जबकि अस्पताल के पहले फ्लोर पर एसएनसीयू तथा महिला वार्ड है। जहां प्रसूति महिलाएं और नवजात बच्चों को रखा जाता है। महिला कर्मियों ने सुरक्षा की मांग उठाई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *