मानगो नगर निगम होल्डिंग टैक्स संग्रहण में झारखंड में दूसरे स्थान पर

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने बताया होल्डिंग टैक्स संग्रहण के लिए आज 30 जून को छूट के संदर्भ में अंतिम तिथि थी। अंतिम तिथि होने के कारण रिकॉर्ड वसूली की गई है व लोगों के द्वारा होल्डिंग टैक्स जमा किया गया है। पदाधिकारी ने बताया आज तक 10% ऑनलाइन में छूट दी गई थी और 5% ऑफलाइन में छूट दी गई थी। पूरे झारखंड में रांची नगर निगम प्रथम स्थान पर है व दूसरे स्थान पर मानगो नगर निगम के द्वारा रिकॉर्ड होल्डिंग टैक्स की वसूली की गई है। होल्डिंग टैक्स संग्रहण का कार्य स्पायरोटेक संस्था के द्वारा नगर निगम के लिए किया जाता है। इस कार्य में नगर प्रबंधक राहुल कुमार का उत्कृष्ट योगदान रहा। वही स्पैरो ट्रैक के कर्मी शिवम कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार, प्रेम कुमार, राहुल हलदर, मोहम्मद रियाज, आदि कर्मियों का योगदान रहा और पीएयू के निकित कुमार का भी अच्छा योगदान रहा। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पैरो टेक के टीम को और मानगो नगर निगम के लोगों को बधाई दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *