जमशेदपुर : मानगो के जवान समेत दो लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी जमशेद आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने चेपा पुल के पास से दबोचा है। बता दें कि मानगो जवाहर नगर रोड नं 17 में दिनदहाडे अपराधी सज्जाद उर्फ टांडा पर गोली चलायी गयी थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे टाइगर मोबाइल के जवान रामदेव पर भी फायरिंग किया गया। अस्पताल ले जाने के दौरान ही जवान ने दम तोड दिया था। इस मामले में मानगो पुलिस दो आरोपी शेख असद और कादिर के घर की कुर्की कर चुकी है। इसको लेकर इस मामले में दो लोगों के खिलाफ इश्तेहार लगाया जा चुका है। जबकि मोइन ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। राजू चौड़ा को बंगाल से गिरफ्तार कर लाया गया है। जमशेद की भी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द सभी सलाखों के पीछे होंगे।