मिरर मीडिया : मणिपुर में हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। यहाँ रह रहकर हिंसा हो रही है। अब इसी कड़ी में राजधानी इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में आग लगा दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि ये घटना जिस वक्त हुई केंद्रीय मंत्री घर पर नहीं थे। इंफाल में कर्फ्यू के बावजूद भीड़ मंत्री आवास तक पहुंच गई। मंत्री के आवास पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे।
गौरतलब है कि मैतेई और कुकी समुदाय के बीच दो महीने से तनाव चल रहा है। कुछ दिन पहले गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे थे। वहां उन्होंने कई बैठकें की और लोगों ने शांति की अपील भी की। उन्होंने कहा था कि कोर्ट के एक आदेश के कारण राज्य में हिंसा भड़की है। स्थानीय विधायकों ने अपने घरों के आगे एक बॉक्स लगा दिया है। इसमें लिखा गया है कि लूटे और छीने हथियारों को इस बॉक्स में फेंक दे।
हालांकि अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जबकि केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा में जो लोग शामिल हैं वो अमानवीय हैं।