Bihar:जन सुराज में शामिल होंगे मनीष कश्यप, इस सीट से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व बीजेपी नेता मनीष कश्यप जनसुराज पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। मनीष कश्यप के ना केवल जनसुराज का दामन थामने, बल्कि चनपटिया विधानसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, मनीष कश्यप 23 जून 2025 को औपचारिक रूप से जनसुराज का दामन थामेंगे।

मनीष कश्यप ने बीजेपी छोड़ने की घोषणा जून 2025 में एक फेसबुक लाइव के दौरान की थी, जिसमें उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा का हवाला दिया था। इसके बाद उनकी जनसुराज के उपाध्यक्ष यदुवंश गिरी से मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुईं, जिसने उनके अगले सियासी कदम की अटकलों को हवा दी। अब 23 जून को पटना में मनीष कश्यप जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर के साथ औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता लेंगे।

जिस चनपाटिया विधानसभा सीट से मनीष कश्यप के चुनाव लड़ने की चर्चा है वो पश्चिम चंपारण जिले में आती है। ये सीट 2000 से बीजेपी का गढ़ रही है। 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उमाकांत सिंह ने 83,828 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि मनीष कश्यप ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में 9,239 वोटों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था।

Advertisement

अब जनसुराज के टिकट पर मनीष का चुनाव लड़ना बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकता है, क्योंकि उनकी सोशल मीडिया उपस्थिति और युवा समर्थन अमडीए के वोट बैंक में सेंधमारी कर सकता है।

Share This Article