जमशेदपुर : जिले में इन दिनों चोरों के निशाने पर स्कूल हैं। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के बीपीएम प्लस टू स्कूल को चोरों ने निशाना बनाया और सीपीयू, उपकरण समेत अन्य सामान चुरा ले गए। लगातार दूसरे दिन चाेरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। स्कूल के आदेशपाल सागर मंडल ने बताया कि गुरुवार को स्कूल का कक्ष खोलने पहुंचे तो जीव विज्ञान प्रयोगशाला की खिड़की का रॉड कटा हुआ था और कंप्यूटर प्रिंटर व खेल सामग्री का बक्सा टूटा हुआ। फिजिक्स लैब के उपकरण गायब थे। इसकी सूचना उसने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजीता गांधी को दी। मामले में अज्ञात के खिलाफ बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह भी स्कूल में चोरी की घटना हो गई। कंप्यूटर लैब, केमिस्ट्री लैब, फिजिक्स लैब, बायो लैब्स, स्टाफ रूम, ऑफिस रूम का ताला टूटा हुआ है और कंप्यूटर लैब से दो सीपीयू, लोहे की पुरानी ग्रिल और पुराने बेंच डेस्क सहित 55 हजार का नुकसान विद्यालय को हुआ है। उन्होनें बताया कि स्कूल परिसर में शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच की।

