यूजी, पीजी सहित वोकेशनल के कई सेशन लेट, छात्र परेशान

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के लेटलतीफी से विद्यार्थी परेशान है। परीक्षा विभाग द्वारा सेमेस्टर परीक्षा समय पर नहीं लेने के कारण विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर सर्टिफिकेट और मार्कशीट नहीं मिलने से आगे की पढ़ाई तथा कई प्रतियोगी परीक्षा से वंचित हो रहे हैं। एबीए सत्र 2020-22 का सत्र इस साल समाप्त होना चाहिए जबकि विवि के परीक्षा विभाग द्वारा अभी तक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा भी नहीं ली गई है और ना ही फर्स्ट सेमेस्टर का मार्क्स शीट जारी किया गया है। सेकेंड सेमेस्टर का परीक्षा लेने और मार्क्सशीट जारी करने के लिए वर्कर्स कॉलेज एबीएम सेमेस्टर दो के विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ़ सत्यप्रिय महालिक के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय चौधरी मांग सौंपा। छात्रों ने बताया कि एक साल से अधिक हो गए है हमें दाखिला लिये अभी तक दुसरे सेमेस्टर की परीक्षा हुई है। सेमेस्टर समय से काफी विलंम चल रहा है। परीक्षा नियंत्रक से मांग किया गया है कि है जल्द से जल्द द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन करें और समय से सत्र समाप्त करें। परीक्षा नियंत्रक विद्यार्थियों के समस्या से मौन हैं। कोरोना का नाम दे कर अपना पल्ला बार-बार झाड़ लेते है। विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिप अनुरंजन ने कहा यदि एमबीए और बीबीए की जल्द परीक्षा आयोजित नहीं कि जाती है तो विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के वोकेशनल विभाग के तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करेगी। जिसके जिम्मेदार विवि प्रशासन होंगे। मौके पर सचिन शर्मा, अभिषेक, बापन घोष, संतोष कुमार, रौशनी, अदिति, अंशु, ऋतिक, अनिप अनुरंजन आदि विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *