झारखंड इस्पात प्लांट में भीषण ब्लास्ट: 9 मजदूर झुलसे, 7 की हालत गंभीर — मुआवजे की मांग

KK Sagar
2 Min Read

रामगढ़ स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्लांट में अचानक हुए हार्नेस ब्लास्ट में 9 मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

🚨 अचानक धमाका, आग की चपेट में आए मजदूर

जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर रोज़ की तरह प्लांट में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और आग फैल गई। इससे वहां मौजूद मजदूर आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

🏥 रांची रेफर किए गए घायल

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

👮‍♂️ जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ के अंचल अधिकारी रमेश कुमार और थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

👷‍♂️ घायल मजदूरों के नाम

इस हादसे में झुलसे मजदूरों में अशोक बेदिया, राजू झा, बृजलाल बेदिया, श्याम देव, अखिलेश राय, छोटे साव, सुरेश बेदिया, महेश महतो और राम बल्लभ यादव शामिल हैं।

✊ मुआवजे की मांग को लेकर विरोध

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। खबर मिलते ही रामगढ़ की विधायक ममता देवी समेत कई लोग फैक्ट्री गेट के सामने धरने पर बैठ गए और पीड़ित मजदूरों के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....