ईसीआरकेयू की शाखा परिषद की बैठक संपन्न : लिया गया मई दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय

mirrormedia
1 Min Read

महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव को पुनः जेसीएम का सदस्य बनाए जाने पर खुशी की लहर

मिरर मीडिया धनबाद : ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन,धनबाद शाखा 2 के हिल कॉलोनी स्थित कार्यालय में आज शाखा परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ईसीआरकेयू के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव को जेसीएम में पुनः सदस्य बनाए जाने पर उनको शाखा के तरफ से बधाई दी गई।

आपको बता दें कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा भी जेसीएम के सदस्य है,साथ ही साथ निर्णय लिया गया कि ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री के निर्देश पर शाखा कार्यालय में मई दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा,और अंत में इस बैठक में सभी सदस्यों ने शाखा के ज्वलंत मुद्दे पर भी चर्चा किए।

आज के इस बैठक मै टी के साहू,ए के दा,एन के खवास,आर के प्रसाद,सोमेन दत्ता,राजू चौबे,परमेश्वर कुमार,सुदर्शन कुमार महतो,ए के दास,मंटू सिन्हा,मानबेन्दू कुमार मुकेश,संभुनाथ कुमार,जाफ़र आलम,निरंजन कुमार,ऋषिकेश प्रसाद रॉय,और विश्वजीत मुखर्जी इस बैठक में उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *