जमशेदपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला कुमार एस अभिनव द्वारा प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष सह कार्यकारी प्रधान सदस्या जिला परिषद देवयानी मुर्मू, पूर्णिमा कर्मकार व अध्यक्ष सह कार्यकारी प्रधान प्रखंड घाटशिला हीरामोनी मुर्मू , प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी संकर सिंह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बबलू सोरेन की उपस्तिथि में मुख्य मंत्री पशुधन योजना 2021-22 के सुयोग्य लाभुकों का 100% अनुदान पर पशु वितरण के लिए चयन के जारी दिशा निर्देशों पर चर्चा करते हुए, प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस बार आवेदन के लिए वैसे सुयोग्य लाभुकों को लाभ दिया जाना है जिसके आवेदन ग्राम सभा के माध्यम से आए है व इसमें ऑनलाइन जाति व आवासीय प्रमाण पत्र आवश्यक है। बीपीएल वाले लाभुकों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही यदि कोई विधवा, असहाय महिला का आवेदन प्राप्त होता है तो उनको भी नियमानुसार आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापन के बाद प्राथमिकता दी जाएगी।

