धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 660 यात्री पकड़े गए

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को मंडल में सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात मेगा टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान 660 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री तथा बिना बुक कराए गए सामान के साथ सफर कर रहे यात्री शामिल थे। जांच के दौरान कुल 3,16,172 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।

चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई।

धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....