धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 702 यात्री पकड़े गए – वसूला गया 3.81 लाख रुपये जुर्माना

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद। धनबाद मंडल में रेलवे प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 मार्च 2026 को पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया।

जांच अभियान के दौरान कुल 702 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस कार्रवाई के दौरान यात्रियों से 3,81,310 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

टिकट जांच टीमों ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच अभियान चलाया। पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।

अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। धनबाद मंडल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म में प्रवेश और यात्रा के दौरान उचित टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में सफर करें।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....