धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 फरवरी 2026 को मंडल क्षेत्र में एक मेगा टिकट चेकिंग अभियान संचालित किया गया। यह अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन-रात चलाया गया।
जांच के दौरान कुल 628 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे। अभियान के दौरान यात्रियों से कुल 3,36,825 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। पकड़े गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।
चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के साथ-साथ मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सघन जांच की। अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई।
धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें। मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टिकट जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

