बागबेड़ा पूजा पंडाल का मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन, नारी सशक्तिकरण थीम पर बनी पंडाल को सराहा

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बागबेड़ा के श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा नारी सशक्तिकरण की थीम पर पंडाल का निर्माण किया गया है। इस दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन नवरात्रि के पांचवें दिन शुक्रवार की शाम केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने फीता काट कर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण संस्कृति को समर्पित कुटीर उद्योग को बढ़ावा देते हुए पंडाल की खूब तारीफ की। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, यह पूजा पंडाल उसी का प्रतिनिधित्व कर रही है। उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण पर इन दिनों जोर दिया जा रहा है। यह केंद्र सरकार की भी पहल है।

कोरोना काल के बाद यह अच्छा मौका है कि फिर से जीवन पटरी पर लौट रही है। कारीगरों को रोजगार मिला है। यह पंडाल बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाया गया है। उन्होंने सभी के प्रयास को सराहा। स्वागत भाषण डॉ कविता परमार ने किया। मंच संचालन डॉ अनीता शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन प्रतिमा मुंडा ने किया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मंजू सिंह के साथ अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व विधायक मेनका सरदार, कुणाल षाड़ंगी, पार्षद डॉ कविता परमार, विनोद सिंह शामिल रहें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *