जमशेदपुर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता श्रीश्याम रात्रि ग्यारस निशान यात्रा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। श्याम भक्तों सोमवार सुबह साकची शिव मंदिर से शोभा यात्रा द्वारा निशान उठाया। जिसे जुगसलाई बैकुंठनाथ धाम मंदिर में चढ़ाया गया। निशान यात्रा में झूमते गाते श्रद्धालुओं (महिला, पुरुष व छोटे बच्चे) ने हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा की उद्घोष करते हुए छह किलोमीटर लंबा सफर तय किया। लेकिन किसी के चेहरे पर थकान नहीं था। श्याम भक्तों ने निशान यात्रा में आकर्षक एवं मनोरम झांकियां तैयार धर्म और देश की उन्नति का संदेश दिया। अमित संघी ने बताया कि श्री श्याम निशान यात्रा जहां से भी गुजरी, वहां श्रद्धालुओं की भीड़ पहले से सेवा के लिए मौजूद थी। जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों के निवासियों श्री श्याम यात्रा निकालने में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है।