मिरर मीडिया : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात रविवार को धनबाद के जगजीवन नगर में विधायक राज सिन्हा ने अपने आवासीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। वही दुसरी ओर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान मोदी जी के मन की बात के साथ-साथ पंडित दिननदयाल उपाध्याय की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया।
वहीं विधायक राज सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की बात अनुकरणीय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसका अनुसरण करने की बात की। उल्लेखनीय है कि भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रधानमंत्री की मन की बात सभी बुथों पर सुनने और सुनाने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित है। सेवा पखवाड़ा के रूप में 2 अक्टूबर तक मनाई जाएगी जिसकी कई आयाम है जैसे कि ब्लड डोनेशन कैंप से शुभारंभ की गई है, बूस्टर डोज तथा टीवी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक करना, लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देना ही लक्ष्य है।