मिरर मीडिया : धनबाद लॉ कॉलेज की समिति निकाय कमेटी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सूत्रों कि माने तो बड़ा उलटफेर हो गया है। बता दें कि भाजपा विधायक राज सिन्हा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है जबकि बिनोद बिहारी महतो के पौत्र राहुल महतो को सचिव पद से हटाकर उन्हें नई कमेटी में दानदाता सदस्य बनाया गया है।
इधर राज सिन्हा ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते ही
झामुमो के विधायक मथुरा महतो को कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है। इस संदर्भ में विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सूत्रों कि माने तो धनबाद विधायक राज सिन्हा और राहुल महतो के बीच अनबन चल रही थी। जिसमें प्राचार्य को लेकर भी विवाद देखने को मिला था इस कारण राज सिन्हा का पुतला भी जलाया गया था। हालांकि इस बाबत राज़ सिन्हा ने कहा था कि अपने पद पर रहते हुए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देंगे।