जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने सोमवार को महापर्व छठ के ठीक पहले बर्मामाइंस महानंद बस्ती में नव निर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया। अब इस छठ घाट पर स्थानीय श्रद्धालु छठ का पूजा कर सकेंगे।स्थानीय लोगों ने विधायक सरयू राय के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि वहां काफी वर्षों से छठ घाट की मांग की जा रही थी जिसे विधायक सरयू राय ने पूरा किया। इससे आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। उद्घाटन के मौके पर भाजमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरायण शर्मा, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजु सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, मुन्ना चैबे, सविता सिंह, संजीव कामत, गुड्डू सिंह आदि उपस्थित थे।