बर्मामाइंस : महिला से मोबाइल की छिनतई

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। चोरी, छिनतई की घटना आम होती जा रही है। बाइक सवार बदमाशों ने बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में चाकू की नोंक पर महिला से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। चोरों ने घटना को तब अंंजाम दिया जब वह पैदल जा रही थी। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और अज्ञात बदमाश के खिलाफ बर्मामाइंस थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिकायत में महिला सोनामनी सरदार ने पुलिस को बताया कि वह पोटका की रहनेवाली है। बर्मामाइंस सिक्योरिटी फ्लैट में रहकर काम करती है। सोनामनी ने बताया कि वह रात का खाना लेने के लिए सिक्योरिटी फ्लैट स्थित मेंस में जा रही थी। रास्ते में बदमाश ने चाकू का भय दिखा माेबाइल लूट लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *