मोहन यादव बनें मध्य प्रदेश के नए सीएम, पीएम मोदी समेत भाजपा के तमाम दिग्गजों के मौजूदगी में ली शपथ

Anupam Kumar
2 Min Read

देश: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने बुधवार को शपथ लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट मंत्रियों की शपथ ग्रहण की है। बीजेपी ने राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री बनाया है।
शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया है।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भाजपा के तमाम दिग्गज मौजूद रहें।
बता दें कि मोहन यादव 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक बने थे। 2018 के मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव में वह एक बार फिर निर्वाचित हुए और उज्जैन दक्षिण सीट से ही विधायक बने। इसके बाद 2 जुलाई 2020 को उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। तब मोहन यादव को शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का पद मिला था। डॉ. मोहन यादव 2023 के विधान सभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण से एक बार फिर विधायक चुने गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *